खारा गांव के पास भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया का स्वागत किया। पूनिया जैसलमेर के पास मोहनगढ़ में रह रहे हिंदू शरणार्थी से मिलने गए हुए थंे। शाम साढ़े 5 बजे फलोदी पहंुचे। फलोदी में भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोहर पालीवाल छीला, विधायक पब्बाराम विश्नोई, लोहावट प्रधान भागीरथ बेनीवाल, मंडल अध्यक्ष दिलीप शर्मा, अशोकसिंह राजपुरोहित, शंकर माचरा, हरी माडपुरा, वरिष्ठ भाजपा नेता ओम बोहरा, जानकीलाल शर्मा, पार्षद नरेंद्रसिंह शेखावत, जेपी जोशी, हरीश छंगाणी, सुनील व्यास, जयप्रकाश बोहरा, देवप्रकाश भार्गव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
सतीश पूनिया ने फलोदी में खीचन में कुछ दिनों पहले हुए प्रवासी पक्षी कुरजां की मौत के कारण जानने के लिए रेस्क्यू दौरा किया व डाॅ. भागीरथ सोनी से बात कर जो वर्तमान में घायल कुरजां उनके बारे में जानकारी ली। पूनिया ने कहा कि सरकार द्वारा जो सुविधा दी जानी चाहिए वो नहीं दी जा रही हैं, इसलिए प्रवासी कुरजां की मौत हो रही हैं। जो कुरजां घायल है वो जल्द स्वस्थ हो मेरी कामना है व सेवाराम माली द्वारा किए जा रहे अपने खुद की मेहनत से पक्षियों की सेवा ऐसी सेवा सराहनीय है। इन पक्षियों की सुविधा के लिए विधानसभा में मुद्दा उठाकर जो भी लाभ होगा वो दिलाया जाएगा।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का फलोदी में स्वागत